विधि-व्यवस्था बनाए रखने व् संयंत्र के सुचारू संचालन को ले दिए निर्देश
रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सेल के बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 27 अक्टूबर को चास की अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) प्रांजल ढांडा ने प्लांट के मुख्य द्वार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार निरीक्षण के क्रम में एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक प्रतिष्ठान का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने और किसी भी परिस्थिति में विधि-व्यवस्था प्रभावित नहीं होने देने पर जोर दिया। जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एसडीओ चास द्वारा बीएसएल मुख्य द्वार का निरीक्षण औद्योगिक प्रतिष्ठान के सुचारू संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किया गया है।
![]()













Leave a Reply