केन्द्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा के हांथों नवाजे जायेंगे आरसीएफ के सीएमडी और हिंदी के ज्ञाता
कार्यालय संवाददाता/मुंबई। केंद्र सरकार की रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय की उर्वरक विभाग के प्रशासनिक नियंत्रणाधीन उपक्रमों और संबद्ध कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट कार्यान्वयन एवं आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हिंदी भाषा के ज्ञाता (विद्वान) या यूँ कहें कि शिक्षाविद को प्रोत्साहन करने के लिए आरसीएफएल प्रबंधक (राजभाषा) के अधिकारी एम. एस. फारुकी का चयन किया गया है। वहीं देश की 22 संस्थानों में से एक आर सी एफ एल का पुरस्कार संसथान के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस शिवकुमार ग्रहण करेंगे।
आगामी 26 अक्तूबर, 2026 को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित सुषमा स्वराज भवन में मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बैठक सह पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी. नड्डा की अध्यक्षता में संपन्न होगा, जिसमें मंत्रालय के अधीन आने वाले 22 संस्थानों के मुख्य प्रबंध निदेशक (सीएमडी), राजभाषा विभाग (गृह मंत्रालय) के सचिव, अनेक मानद सांसद, मंत्रालय के वरिष्ठ सचिव एवं संयुक्त सचिव तथा देश के प्रतिष्ठित हिंदी बुद्धिजीवी और गणमान्य अतिथि बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
हिंदी भाषा के ज्ञाता फारुकी की ऐतिहासिक हैट्रिक
आरसीएफ और प्रबंध (राजभाषा) अधिकारी एम. एस. फारुकी की ऐतिहासिक हैट्रिक देश की अग्रणी महारत्न कंपनी राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स (आरसीएफ) लिमिटेड ने एक बार फिर राजभाषा हिंदी के उत्कृष्ट एवं प्रभावी कार्यान्वयन में अपनी सर्वोपरि और अनुकरणीय स्थिति दर्ज कराई है। उर्वरक विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के दौरान हिंदी के प्रगामी प्रयोग के उत्कृष्ट मूल्यांकन के आधार पर आरसीएफ को द्वितीय पुरस्कार (राजभाषा प्रशस्ति पत्र) के लिए चुना गया है। आरसीएफ संस्थान द्वारा यह प्रतिष्ठित गौरव और पुरस्कार तीसरी बार प्राप्त किया जा रहा है, जो कंपनी की राजभाषा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

फारुकी
इसके साथ ही, आरसीएफ के प्रबंधक (राजभाषा) एम. एस. फारुकी को राजभाषा नीति के क्रियान्वयन में अपनी महती, प्रेरणादायी और उत्कृष्ट भूमिका निभाने के लिए सर्वोत्कृष्ट राजभाषा अधिकारी के रूप में प्रथम पुरस्कार (प्रशस्ति पत्र) के लिए चयनित किया गया है। फारुकी को भी यह सम्मान तीसरी बार प्राप्त हो रहा है, जो उनके प्रशासनिक एवं साहित्यिक समर्पण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का उद्देश्य
मंत्रालय की यह हिंदी सलाहकार समिति केंद्र सरकार के प्रशासनिक उपक्रमों और संबद्ध कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार, दैनंदिन कामकाज में उसके सहज प्रयोग तथा संवैधानिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए दिशा-निर्देश तय करने वाली सर्वोच्च समिति है। यह समिति वर्ष भर में किए गए कार्यों की समीक्षा करती है और अपने अधीन आने वाले संस्थानों तथा उत्कृष्ट राजभाषा कर्मियों को वर्ष में एक बार सम्मानित कर उनके मनोबल को ऊँचाइयों पर ले जाती है। यह गरिमामयी पुरस्कार समारोह आगामी 26 अक्तूबर, को केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस उपलब्धि से न केवल आरसीएफ परिवार और मुंबई मुख्यालय बल्कि संपूर्ण राजभाषा जगत में हर्षोल्लास का वातावरण है।
Tegs: #RCFL achieves a distinguished milestone in the progressive use of the official language, Hindi.
![]()













Leave a Reply