रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में प्रतापपुर में 17 अक्टूबर को शहीद कर्मा रजवार की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में चास नगर निगम के उपमहापौर सहित रजवार समाज के वरिष्ठ समाजसेवियों एवं गणमान्य जनों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी मिश्री लाल रजवार, अर्जुन रजवार, दीपक रजवार, अनिल रजवार, गोरे चांद रजवार, शंकर रजवार, समाजसेवी सुरजन कपरदार, कसमार की पूर्व प्रखंड प्रमुख पुष्पा देवी सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।
सभी ने शहीद कर्मा राजवार के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य जनों ने शहीद कर्मा रजवार के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शोषण और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई तथा सत्य के मार्ग पर चलते हुए अपना बलिदान दिया। उनका जीवन समाज को अन्याय के खिलाफ खड़े होने, समानता और न्याय के लिए संघर्ष करने तथा सच्चाई के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर चास नगर निगम के उपमहापौर ने कहा कि शहीद कर्मा रजवार का बलिदान समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में न्याय, समानता और भाईचारे को मजबूत करने की जरूरत है। समाजसेवी मिश्री लाल रजवार ने कहा कि शहीद कर्मा रजवार का संघर्ष रजवार समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने अन्याय के सामने झुकने के बजाय उसका विरोध किया। उनके विचारों और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। अर्जुन रजवार, दीपक रजवार, अनिल रजवार गोरे चांद रजवार, शंकर रजवार आदि ने भी शहीद कर्मा रजवार के शोषण के विरुद्ध संघर्ष को याद किया।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य समाजसेवियों ने भी शहीद कर्मा राजवार को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा कहा कि उनके संघर्ष और बलिदान की गाथा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। मौके पर समाज में एकता, शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शोषण और अन्याय के खिलाफ संघर्ष, सामाजिक एकता और सच्चाई के मार्ग पर चलना ही शहीद कर्मा राजवार के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
![]()













Leave a Reply