Advertisement

मरम्मती के लिये नहर में पानी बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित


प्रहरी संवाददाता/पेटरवार(बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में पेटरवार प्रखंड के तेनु-बोकारो नहर के भीतर व किनारे मरम्मति कार्य कराये जाने के उद्देश्य से बीते 1 फरवरी से तेनुघाट डैम से नहर में पानी बंद किये जाने से रहिवासियों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर क्षेत्र के किसान, ईंट व्यवसायी व आम ग्रामीण तो परेशान हैं ही, साथ ही चलकरी, अंगवाली, पिछरी आदि ग्रामीण क्षेत्रों के साढे तीन हजार से अधिक घरों में पीएचइडी विभाग द्वारा जलमीनार के माध्यम से संचालित जलापूर्ति योजना भी इससे प्रभावित हुआ है। जिनके यहां चापानल या बोरिंग की सुविधा है उन्हें तो इसका असर नही पड़ेगा लेकिन अधिकतर परिवारों को पेयजल की समस्या से छह दिनों तक गुजरना होगा।
जानकारी के अनुसार नहर में कथित संवेदकों के माध्यम से मरम्मति कार्य शुरू किया गया है। विभाग के एसडीईओ विजय कुमार ठाकुर (SDEO Vijay kumar thakur)  ने बताया कि अभी इस छह दिन की अवधि में नहर के अति जर्जर स्थलों पर मरम्मति कार्य कराये जा रहे हैं। यह कार्य आगामी छह फरवरी तक जारी रहेगा। यानी अब नहर में पानी 7 फरवरी को छोड़ा जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *