Advertisement

कोयलांचल विस्थापित संघर्ष मोर्चा के साथ एसडीओ ने की त्रिपक्षिय वार्ता

प्रहरी संवाददाता/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के करगली ऑफिसर्स क्लब में 4 मई को बेरमो एसडीओ मुकेश मछुवा की अध्यक्षता में बीएंडके प्रबंधन एवं कोयलांचल विस्थापित संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में मोर्चा के 29 सुत्री मांगो को लेकर बिंदु बार चर्चा की गयी।

आयोजित त्रिपक्षिय वार्ता में क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय कुमार झा सहित अन्य सीसीएल अधिकारियों ने विस्थापित मोर्चा की सभी मांगों पर सहमति जताते हुए समाधान का भरोसा दिया। एसडीएम मछुवा ने कहा कि मोर्चा के पदाधिकारी के साथ सभी मांगों पर एक-एक कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता हुई है। प्रबंधन द्वारा रैयत विस्थापितों की सभी मांगों पर सहमति जताते हुए ससमय पूरा करने का भरोसा दिया गया है। जीएम झा ने कहा कि विस्थापितों द्वारा गांव में बिजली, पानी, रोजगार, सड़क, चिकित्सा व्यवस्था की मांग की गई है। जिसे गंभीरता पूर्वक पूरा किया जाएगा।

विस्थापितों का नेतृत्व कर रहे मोर्चा के अध्यक्ष वतन महतो ने कहा कि प्रबंधन को सभी मांगों से अवगत कराते हुए निदान करने की मांग की गयी है। कहा कि क्षेत्र के विस्थापित वर्षों से अपनी बुनियादी मांगों को लेकर संघर्ष करते रहे हैं। प्रबंधन मोर्चा की मांगों पर पहल करते हुए धरातल पर उतारने का काम करे।

विस्थापितों की मांगो में विस्थापितों की पहचान के लिए पेपकार्ड गांव में शिविर लगाकर बनाने, ग्राम चरकपनिया दो ब्लाक से घिरा हुआ है एक नावाडीह दूसरा बेरमो का खतीयन है। बेरमो का जाति एवं आवासीय बनाने में काफी कठनाई हो रही है। पूर्व में अधिग्रहित जमीन का रशीद नहीं कटने के कारण जातीय आवासीय नहीं बन पा रहा है। इसका ठोस समाधान निकाला जाए, भुमि का सत्यापन किया जाए, जिनकी जमीने नहीं है उनको भी सीसीएल के खदानों में आउटसोर्सिंग कम्पनीयों में 90 प्रतिशत आरक्षित नौकरियाँ एवं मजदूरों के लिए सरकार द्वारा तय न्युनतम मजदूरी राशि दिया जाए, सीसीएल के द्वारा विस्थापितों के लिए निःशुल्क डीएवी के तर्ज पर विद्यालय खोला जाए आदि मांगें शामिल है।

मौके पर कारो पीओ सुधीर सिन्हा, विभागध्यक्ष मानव संसाधन विनय रंजन टुडू, प्रबंधक चिंतामणि महतो, महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष विद्युत एवं यांत्रिक जयशंकर प्रसाद, विभागाध्यक्ष असैनिक मनोज कुमार साह, प्रबंधक एचआर पीएन सिंह, विक्रय पदाधिकारी शंकर कुमार, विभागाध्यक्ष एलएंडआर मनिष महेश्वरी सहित विस्थापित नेता इंद्रदेव महतो, अहमद हुसैन, धनेश्वर महतो, नारायण महतो, राजन महतो, सादिक उमर, एकराम अंसारी, सुरेश महतो, संजय महतो, अहमद रजा, तुलसी महतो, मोजाहिद अंसारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *