Advertisement

विधायक ने 7 करोड़ की लागत से बनने वाले सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने 4 मई को सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

बताया जाता है कि बेरमो विधायक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दीन दयाल चौक अमलो से फुसरो बाजार पुराना बिडिओ आफिस होते करगली गेट स्थित गांधी चौक तक 7 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि पिछले 5 वर्षों के दौरान पूरे विधानसभा क्षेत्र में पुल-पुलिया, सड़क, शिक्षा पेयजल, स्वास्थ्य, बिजली जैसे बुनियादी सुविधा तेज गति से बहाल हुई है। उन्होंने कहा कि सड़क किसी भी क्षेत्र का विकास का पैमाना माना जाता है। सड़क होने से आवागमन में काफी सहूलियत होती है।

विधायक ने संवेदक से गुणवत्ता पूर्ण सड़क का निर्माण कराने का निर्देश दिया। मौके पर विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, फुसरो नप अध्यक्ष निर्मला देवी, पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, जेएमएम नेता दीपक महतो व भोलू खान, बेरमो चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आर. उनेश, कार्यकारी अध्यक्ष पिंटू सिह सहित मजदूर नेता गणेश मल्लाह, राजेश्वर सिंह, केदार सिंह, जयराम सिंह, प्रमोद सिंह, उदय सिंह, संतोष सिंह, राजू दिगार, मानिक दिगार, आनंद विश्वकर्मा, मोहम्मद शकील, मुकेश सिंह, रिषु सहदेव सिंह, परवेज अख्तर, पुष्पकांत सिह समेत दर्जनो गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *