एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बीते दिनों हजारीबाग में हुए पत्रकार के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले को लेकर 4 मई को बेरमो के पत्रकारों ने एसडीओ एवं बीडीओ बेरमो को ज्ञापन सौंपा।
हजारीबाग में पत्रकारों के साथ स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के समक्ष की गई मारपीट एवं दुर्व्यवहार पर आक्रोश व्यक्त किया गया। साथ ही इस घटना के विरोध में प्रेस क्लब फुसरो पहुंचे और वहां से पैदल बेरमो प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार एवं ऑ फिसर्स क्लब करगली पहुँच कर एसडीओ बेरमो मुकेश मछुवा को झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा।

ज्ञापन में कहा गया कि यदि स्वास्थ्य मंत्री सार्वजनिक रूप से पत्रकारों से माफी नहीं मांगेंगे और मारपीट करने वालों की गरफ्तारी नहीं की जायेगी तो आंदोलन तेज किया जायेगा। इस अवसर पर पत्रकार चन्द्रिका विश्वकर्मा, शमशेर आलम, अल्का मिश्रा, अजय सिंह, नन्दलाल सिंह, विकास सिंह, प्रदीप वर्मा, आशीष कुमार, पंकज कुमार सिंह, संदीप कुमार सिंह, नन्हे, आनंद सिंह, नन्दलाल महतो, राजेश गुप्ता, शंकर प्रसाद सिन्हा, मुकेश लाल, संदीप सिंह, विजय कुमार, ओमकार कुमार मिश्रा, रवि गुप्ता, अफरोज आलम, विश्वकर्मा भारती के अलावे दर्जनों मीडिया कर्मी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply