Advertisement

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का ससमय निष्पादन

पेटरवार बीडीओ ने बीएलओ व् पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के बेरमो विधानसभा अंतर्गत दस पंचायतों की सभी 54 बूथों की बीएलओ (आंगनवाड़ी सेविकाएं) एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों द्वारा निर्धारित अवधि के भीतर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य पूर्ण किए जाने पर 3 अगस्त को बीडीओ संतोष कुमार महतो ने सभी को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।

जानकारी देते हुए बीडीओ महतो ने जगत प्रहरी को बताया कि यदि किसी मतदाता द्वारा अपरिहार्य करणों से अपना प्रपत्र नहीं भर पाए हों तो 4 अगस्त तक जमा कर सकते हैं। कहा कि आगामी 5 अगस्त को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसके बाद दावा व सुधार संबंधी अवधि एक महीने तक रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *