Advertisement

पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने किया बाबा हरिहरनाथ का अभिषेक

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। श्रावण मास की प्रथम सोमवारी 3 अगस्त को बिहार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह ने सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में मत्था टेका तथा जलाभिषेक किया।

बताया जाता है कि संध्या बेला में हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे मंत्री ने बाबा की विशेष पूजा-अर्चना कर राष्ट्र और प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह ‘लल्लाजी’ एवं सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह द्वारा मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्हें अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

विधान सभा प्रभारी सचिव ने किया सपरिवार पूजन

एक अन्य समाचार के अनुसार बिहार विधानसभा प्रभारी सचिव पूनम सिन्हा सपरिवार बाबा हरिहरनाथ मंदिर पहुंचीं और बाबा का दर्शन-पूजन किया। श्रावण के प्रथम सोमवार के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं के सुगम जलाभिषेक हेतु मंदिर प्रशासन द्वारा लगाई गई अर्घा प्रणाली के माध्यम से उन्होंने जलार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर के अर्चक पंडित सदानंद पांडेय ने विधिवत पूजन कराया।
पूजनोपरांत मंदिर का विशेष प्रसाद और माता रानी की चुनरी प्रदान कर उन्हें स्नेहाशीष दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *