रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले भव्य कलश वंदन अभियान की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी बोकारो जिला कमिटी की बैठक 3 अगस्त को बोकारो परिसदन में आयोजित किया। अध्यक्षता भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज ने की।
उक्त बैठक में 4 अगस्त को झारखंड की राजधानी रांची से आने वाली पावन कलश यात्रा के स्वागत, भ्रमण एवं विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राज ने बताया कि कलश यात्रा का बोकारो जिले में पेटरवार, जैनामोड़, नया मोड़ एवं संत रविदास मोड़ (सेक्टर-4) सहित विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान पुष्प वर्षा, पूजन-अर्चन तथा श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ यात्रा का अभिनंदन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अभियान को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अधिक से अधिक जिलावासियों को इस अभियान से जोड़कर संत शिरोमणि गुरु रविदास के समता, सद्भाव और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयदेव राय, अर्जुन सिंह, संजय सिन्हा, रामलाल सोरेन, संजय त्यागी, अनिल स्वर्णकार, मुकेश राय, वीरभद्र सिंह, राकेश मधु, मनोज ठाकुर, विभीषण सिंह, जयनारायण मरांडी, चंद्रशेखर महथा, शंकर रजक, ए.के. वर्मा, भानु प्रताप सिंह, प्रीति गुप्ता, अशोक दास, जगतपति सिंह, ब्रज दुबे, राजेश घोषाल, विक्रम गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply