Advertisement

खबर का असर: वृद्ध विधवा महिला को मिली मदद

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में साड़म लरैयाटांड़ की 50 वर्षीय वृद्ध विधवा महिला को मिली मदद। सीसीएल ढोरी क्षेत्र अंतर्गत एसडीओसीएम (SDOCM) के परियोजना पदाधिकारी ने इस असहाय वृद्ध महिला की सुध ली और स्वयं पहुंच गए मदद करने। पीओ के इस कार्य की चहुंओर सराहना हो रहा है।
जानकारी के अनुसार होसिर पूर्वी पंचायत स्थित लरैयाटाड़ की 50 वर्षीय वृद्ध विधवा जमुना देवी की 25 फरवरी को स्वयं सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एसडीओसीएम के परियोजना पदाधिकारी वीरेंद्र सिंह एवं ढोरी क्षेत्र के सीएमयू नेता कैलाश ठाकुर के साथ पीड़ित जमुना देवी के घर जाकर आर्थिक सहायता देने के साथ कंबल, साड़ी, शॉल एवं 50 किलो चावल सहित खाने पीने का सूखा सामग्री दिया।
इस संबंध में पीओ सिंह ने कहा बीते दिनों मीडिया में छपे खबर के माध्यम से पीड़ित जमुना देवी के प्रति मदद करने का ख्याल आया। उन्होंने कहा कि परियोजना के व्यस्त कार्यक्रमों के कारण उन्हें समय नहीं मिल पा रहा था, इस कारण 25 फरवरी को समय निकालकर जमुना देवी की मदद के लिए वे पहुंचे हैं। सिंह के अनुसार वे सरकारी स्तर से भी मदद दिलवाने का प्रयास करेंगे।
बीते दिनों पीड़ित जमुना देवी के पैर टूटने से चलने में लाचार 3 महीने से विधवा पेंशन का आश टूटा अब मांग रही है, मौत की भीख खबर छपी थी। खबर छपते ही सरकारी अमला की तंद्रा टूटी। परिणामस्वरूप खबर प्रकाशन के बाद जमुना देवी के खाते में पेंशन की राशि भी आ गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *