प्रहरी संवाददाता/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में स्वांग वाशरी कर्मी ने फंदे से झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसकी नौकरी शेष 10 माह बची हुई थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में कर अंत्य परीक्षण के पश्चात शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक बिहार के औरंगाबाद का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार स्वागं न्यू-माइनस क्वार्टर नंबर NMP 96 में रह रहे सीसीएल स्वांग वाशरी कर्मी 59 वर्षीय शिवन प्रजापति अपने पुत्र बहु और पत्नी के साथ रहते थे।
बीते 17 फरवरी की रात्रि नाइट शिफ्ट ड्यूटी था। ड्यूटी नहीं जाकर खाना खाकर रात 9 बजे अपने कमरे में सोने गए। पुत्र विजय प्रजापति सुबह 6:30 बजे उठकर देखा तो पाया कि उसका पिता छत में लगी हुक में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ पाया। तुरंत इसकी जानकारी अपने पास पड़ोसियों एवं पूर्व मुखिया विनोद पासवान सहित गोमियां थाना को दी गई।
गोमियां थाना प्रभारी सह इस्पेक्टर आशीष खाखा ने बताया कि आपसी कलह मौत का कारण हो सकता है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्यवाही करते हुए अत्यंत परीक्षण के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। मृतक स्वागं वाशरी में लम्बे समय तक कार्यरत थे और 10 माह की उनकी ड्यूटी बची हुई थी। इसी वर्ष अपने कार्य से सेवानिवृत्त होने वाले थे।
![]()












Leave a Reply