Advertisement

मरम्मती कार्य को लेकर 6 तक बंद रहेगा तेनु-बोकारो नहर


प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट(बोकारो)। डेढ़ करोड़ की लागत से तेनु-बोकारो नहर मरम्मती का कार्य को लेकर 31 जनवरी से 6 फरवरी तक को बंद किया गया है। लगभग 33 चैनल पर युद्ध स्तर सेे नहर में मरम्मती का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। इससे पूरे बोकारो स्टील प्लांट एवं बोकारो को पानी आपूर्ति बंद है।
बोकारो सेल के अधिकारी (Bokaro Cell Officials) एवं तेनुघाट बांध परमंडल केे अभियंता केे संयुक्त निगरानी में कार्य का संचालन हो रहा है। कार्यपालक अभियंता बांध प्रमंडल श्याम किशोर प्रसाद ने बताया कि बहुत ही कम समय में नहर की मरम्मत कार्य किया जा रहा है। पर्याप्त फंड भी उपलब्ध नही है। उपलब्ध फंड के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है। रिपेयर का जो काम अभी चल रहा है उसका बजट लगभग 28 लाख रुपये का है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *