Advertisement

ठगी की शिकार दस लड़कियों को कराया गया मुक्त

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के विभिन्न इलाकों की ठगी की शिकार दस लड़कियों को बंधन मुक्त करा लिया गया। उक्त जानकारी भाकपा के वरीय नेता देवनारायण प्रजापति (Leader Devnarayan Prajapati) ने देते हुए बताया कि इस कार्य में हिंदू राष्ट्रीय सेना झारखंड के सचिव पंकज प्रजापति का सराहनीय सहयोग रहा है।
प्रजापति के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में कोनार डैम, जरकुडां, चिदरी एवं तुलबुल क्षेत्र की नाबालिग बच्चियों को नौकरी का झांसा देकर अल्ट्रा वर्ल्ड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम दिलाने के नाम पर सभी को ले जाया गया था। इन सभी से रजिस्ट्रेशन और आई कार्ड के नाम पर पांच हजार रूपये ठगी कर लिया गया।
इस संबंध में हिंदू सेना के प्रदेश सचिव पंकज प्रजापति ने बताया कि जानकारी मिलते ही उन्होंने गोमियां भाजपा के वरीय नेता देवनारायण प्रजापति को इसकी जानकारी दी। प्रजापति ने दूरभाष के माध्यम से हिंदू राष्ट्र सेना के अध्यक्ष संजय मिनोचा के सहयोग से 25 फरवरी को पुनदाग थाना रांची को इसकी जानकारी दी। पुलिस की दविश के बाद दस लड़कियों को बंधन मुक्त कराया गया।
इस संबंध में देव नारायण प्रजापति ने बताया कि ठगी के शिकार सभी नाबालिग बच्चियों को भविष्य में होनेवाले खतरे से बचाया गया है। सभी को नौकरी के नाम पर ठगा गया है। प्रजापति ने झारखंड सरकार से अपील करते हुए कहा कि इस तरह के मामलों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए।
हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अचलगामु निवासी अविनाश कुमार के अनुसार सभी दस नाबालिग बच्चियों को रांची के एक तीन मंजिला अर्ध निर्मित मकान में बंधक बनाकर रखा गया था। रैकेट के सरगना अविनाश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *