संतोष कुमार/वैशाली(बिहार)। ख़ादी आंदोलन के जनक महान स्वतंत्रता सेनानी ध्वजा प्रसाद साहु के पुण्यतिथि के अवसर पर 8 फरवरी को सूर्यी देवी मेमोरियल ट्रस्ट (Suryi devi memorial trust) एवंं अभिनव फाउंडेशन के संस्थापक एवं ग्राम वार्ड निर्माण समिति सेवादार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार अनल के नेतृत्व में बिहार खादी ग्रामोद्योग के प्रांगण में स्वच्छता अभियान का शुरुआत किया गया।
इस अवसर पर ग्राम वार्ड निर्माण समिति के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द पटेल ने कहा कि स्वच्छता अभियान नगर में प्रत्येक सप्ताह रविवार को आम नागरिकों के सहयोग से वार्डों में चलाया जाएगा। साथ हीं जागरूकता के लिए लोगों से अपील की जाएगी कि अपने आसपास के मोहल्लो को स्वच्छ एवं स्वर्ग से सुंदर बनाने के लिए अभियान से जुड़े। स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों में सतीश भारती, सीतेश कुमार सिंह, संतोष कुमार, जितेंद्र कुमार, मुन्ना साह, विकास राय, सुनील कुमार पिंटू व अन्य सामाजिक सेवादार शामिल थे
![]()












Leave a Reply