Advertisement

अनुमंडल कार्यालय के कर्मियों को लगेगा कोरोना का टीका-कार्यपालक दंडाधिकारी

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। कोविड वेक्सीन (Covid  के लिए तेनुघाट (Tenu ghat) अनुमंडल कार्यालय के सभी कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन के लिए नाम भेज दिया गया है। उक्त बातें की जानकारी कार्यपालक दंडाधिकारी छवि बाला बारला (Chhavi Bala Barla) ने 8 फरवरी को अपने कार्यालय कक्ष में दी।
कार्यपालक दंडाधिकारी बारला ने बताया की अनुमंडल कार्यालय की फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर वर्कर के लिये कोविड वेक्सीन के लिये नामों का लिस्ट मांगा गया था। जिसके बाद अनुमंडल कार्यालय के सभी कर्मचारियों का नाम भेज दिया गया है। बहुत जल्द लोगों को वेक्सीन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान बेरमो अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट के सभी कर्मचारियों ने कार्यालय का काम बढ़ चढ़ कर सुचारू रूप से बेहतरीन तरीके से किया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *