विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian Block) के हद में सुभाष चौक होसिर में बाइट 26 फरवरी को पानी के लिए महिलाओं ने हल्ला बोल आन्दोलन किया। पेय जल विभाग के एसडीओ शास्त्री शाह (SDO Shastriy Shah) द्वारा तीन दिन में पानी मिलने के आश्वासन के बाद आंदोलनरत महिलाएँ शांत हुई।
जानकारी के अनुसार होसिर के लरैया टांड़ में करीब एक महीना से पानी के लिए यहां के रहिवासी त्रस्त हैं। पानी की कमी के कारण उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है। इस कारण 26 फरवरी को सड़क जाम करने के लिए मजबूर हो गए। महिलाओं के अनुसार ठंढ में तो किसी तरह उन सबो ने किसी तरह अपना काम चला लिया, लेकिन अब गर्मी दस्तक दे रही है। परेशान होकर पानी की कमी के कारण महिलाओं ने बर्तन लेकर तेनुघाट होसिर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया।
यहां प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। कहा कि जब तक पानी की समस्या का समाधान नहीं हो जाता, तब तक वे डटी रहेंगी। महिलाओं का आक्रोश चरम पर था। इस प्रदर्शन में मुखिया शोभा देवी, पूर्व मुखिया घनश्याम राम सहित दर्जनों महिलाएं, बच्चे एवं नवयुवक सम्मिलित थे।
बताया जाता है कि स्थानीय विधायक डॉ लंबोदर महतो के पहल पर पेयजल विभाग के एसडीओ शास्त्री शाह प्रदर्शन कर रही महिलाओं को आश्वासन दिया कि तीन दिनों में पानी की समस्या को दूर कर दिया जाएगा। तब जाकर रोड जाम कर रही महिलाओं ने जाम को हटाया। मौके पर जयंती देवी, लक्ष्मी देवी, बेबी देवी, निभा देवी, डॉली देवी, किरण देवी, रेणुका देवी, सीमा देवी, चंदा देवी, हीरा देवी, कंचन देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।
![]()












Leave a Reply