त्रिपक्षीय वार्ता में सुलझा मामला, फास्टटैग लगाना होगा अनिवार्य
फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। जैनामोड़ के स्थानीय छोटे मालवाहक वाहनों से जरबन व मनमाने तरीके से टांड़बालीडीह (TandBalidih) स्थित टोल प्लाजा की ओर से की जा रही टोल वसूली के मामले को 26 फरवरी को त्रिपक्षीय वार्ता के साथ सुलझा लिया गया। बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह (Bermo MLA Kumar Jay mangal Singh) देश पर स्थानीय कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल, टॉल जेके पांडेय एवं वाहन के ऑनर के बीच घंटों वार्ता चली।
त्रिपक्षीय वार्ता के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि जैनामोड़ स्टैंड से चलने वाली लोकल माल वाहको को 24 घंटा के अंतराल में एक ही बार बतौर फी ₹35 लिए जाएंगे। हर दिन ₹35 देने वाले मालवाहक के संचालकों (ऑनर या चालकों) को 24 घंटे तक आवाजाही में राहत दी जाएगी। 24 घंटों के अंतराल में छोटे मालवाहक वाहन जितनी बार भी आवाजाही करेगी, बदले में उन्हें एक ही बार ₹35 का टोल देना होगा। वही सभी मालवाहक वाहनों को फास्टटैग लगाना भी जरूरी होगा।
मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मंडल, कांग्रेस जिला महासचिव सनत कुमार मिश्रा एवं सुबोध मिश्रा सहित मुरलीधर साव, विनोद कुमार महतो, आदित्य, टोल प्रबंधक जेके पांडेय, स्थानीय मालवाहक वाहन ऑनरों में कलीमुद्दीन अंसारी, डोमन मंडल, दयाल रजवार, मणिलाल महतो, दिलीप दत्ता, मिठू अंसारी, शैलेंद्र कुमार सिंह, लालू घासी, महफूज अंसारी, रंजीत कुमार, राज कुमार महतो, टेकलाल महतो, विश्वनाथ सिंह, इब्राहिम अंसारी, गणेश रजवार, उपेंद्र नाथ महतो, कालीचरण महतो समेत जरीडीह थाना प्रभारी विनय कुमार सदलबल उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply