विधायक ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को उपहार देकर सम्मानित किया
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। रामनवमी के अवसर पर 10 अप्रैल को बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में केंद्रीय अखाड़ा करगली बाजार में विशाल जुलूस का आयोजन किया गया। कोरोना काल में यह आयोजन बंद था।
दो वर्षों उपरांत कार्यक्रम व जुलूस का आयोजन किया गया। मौके पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनुप सिंह ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को उपहार देकर सम्मानित किया।
इस बार रामनवमी आयोजन में विशेष उमंग देखा गया। जुलूस में भाग ले रहे श्रद्धालुओं में उमंग नजर आई। लोगों ने तलवार, भाला, लाठी, तीर धनुष के साथ अपने कौशल उमंग दिखाया। इस दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान के नारे लगाए गए।
आयोजन में कई मनमोहक खेलों ने उपस्थित गणमान्यो के मन को आकर्षित किया। केंद्रीय अखाड़ा करगली बाजार आने वाले जुलूस में सुभाष नगर, अंबेडकर कॉलोनी, पुराना बीडीओ ऑफिस, फुसरो बाजार के अलावा अन्य अखाड़े से रामभक्त शामिल हुए। मौके पर बेरमो प्रशासन मुस्तैद दिकहा।

जगह जगह पर पुलिस प्रशासन (Police Administration) नजर आए। पुलिस प्रशासन की ओर से शरारती तत्वों पर विशेष नजर रखा जा रहा था। कार्यक्रम के आयोजन में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, ढोरी जीएम एम के अग्रवाल, कांग्रेसी नेता गिरिजा शंकर पांडेय, फुसरो नप अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, वार्ड पार्षद श्रीकांत मिश्रा,आदि।
अरुण सिंह, टुल्लू सिंह, सुनील सिंह, गणेश मल्लाह आदि शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह बढाया। मुख्य अतिथि विधायक सिंह ने विजेता -उपविजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर केंद्रीय अखाड़ा के अध्यक्ष योगेश तिवारी, राजन साव, राकेश सिंह, रंजीत कुमार, अनिल साव, विनोद गोयल व् अन्य शामिल थे।
![]()












Leave a Reply