प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो प्रखंड (Verma block) की आर्थिक नगर फुसरो में पेट्रोल डीजल व रसोई गैस के दामो में बढ़ोतरी को लेकर आक्रोश मार्च निकाला गया। जूलूस बीडीओ ऑफिस से निकल कर राम रतन स्कूल (Ram ratan school) तक गया।
हाथों में तख्तीयां लेकर दर्जनों महिला पुरुष जुलूस की शक्ल नारा लगाते केन्द्र सरकार नीतियों की जमकर आलोचना कर रहे थे। तख्तियों में लिखा था कि मोदी सरकार ने ठाना है, जनता को लुटते जाना है, बहुत हुई मंहगाई की मार, निकम्मी है मोदी सरकार, जुमलेबाजी बंद करो, अब मंहगाई खत्म करो।
जुलूस का नेतृत्व बोकारो जिला कांग्रेस महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पम्मी सिंह कर रही थी। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा की केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों की वजह से देश की जनता परेशान हाल है। जिला कांग्रेस महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष पम्मी सिंह ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस का दाम बढ़ने से आम आदमी प्रभावित है। हर घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। लोग परेशान हैं। केंद्र की भाजपा सरकार को इससे कोई लेना देना नहीं है। सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग जब विपक्ष में थे तब पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर हाय तौबा मचा रहे थे। कोरोना काल से ही आम आदमी मुश्किल दौर से गुजर रहा है। ऐसे में अब केंद्र सरकार महंगाई का चाबुक चला दिया है।
मौके पर गीता देवी, ज़ीनत परवीन, रितिक सिंह, तौकिर खान, ललन रवानी, पवन शर्मा, आयुश कुमार साव, दिलीप कुमार, अप्पू श्रीवास्तव, सुषमा देवी, मीरा देवी, छठीया देवी, सरस्वती देवी, सुशीला देवी, मोनी देवी, फुलवा देवी आदि प्रदर्शनकारी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply