Advertisement

अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के खिलाफ ताजपुर में विरोध मार्च सीएम का पूतला दहन

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। बिहार की राजधानी पटना में बीते दिनों TRE-4 अभ्यर्थियों पर पुलिस लाठीचार्ज, महिला अभ्यर्थियों के साथ अभद्र व्यवहार एवं लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले के विरोध में 10 मई को भाकपा माले, आइसा एवं आरवाईए के संयुक्त तत्वावधान में पुतला दहन किया गया।

समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर के गांधी चौक से विरोध मार्च निकालकर बिहार के मुख्यमंत्री (सीएम) सम्राट चौधरी का पूतला फूंका गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अभ्यर्थियों पर की गई कार्रवाई की निंदा की।

इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में भाकपा माले ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों पर बल प्रयोग करना लोकतंत्र के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि महिला अभ्यर्थियों के साथ दुर्व्यवहार बेहद शर्मनाक एवं निंदनीय है।

उपस्थित नेताओं ने सरकार से दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने, अभ्यर्थियों की मांगों को अविलंब पूरा करने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करने की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-युवा एवं संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व आरवाईए के समस्तीपुर जिलाध्यक्ष आसिफ होदा ने किया। मौके पर मो. एजाज, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, संजीव राय, शंकर महतो, मो. रहमान, मोतीलाल सिंह, उपेंद्र शर्मा, चांद बाबू, मो. शाद, सरवर वसीम, बस्साम तौहीदी, राजद के दीपक लाल निरहुआ आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *