ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। पिछले दिन हुए बारिश और आए आंधी तूफान से बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में कई जगह नुकसान पहुंचा। जिससे कई जगह पर पेड़ गिरा, बिजली के पोल की तार टूटी, कई घरों के सीट टूटे तो साथ ही कई घरों पर लगे प्लास्टिक भी उड़े। जिससे बहुत ज्यादा नुकसान रहिवासियों को उठाना पड़ा।
बताया जाता है कि तेनुघाट तीन नंबर में तीन नंबर से जाने वाली कथारा की ओर सड़क पर एक विशाल पेड़ गिर गया। जिससे राहगीरों का आना-जाना पुरी तरह बाधित हो गया। स्थानीय रहिवासियों के द्वारा 10 मई की सुबह से ही अपने स्तर से वृक्ष की कटाई कर उक्त मार्ग को साफ कराया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अरुण कुमार सिन्हा, प्रदीप कुमार सिंह, प्रमोद सिंह, रानू सिंह, जगदीश सिंह, अरुण जयसवाल, भोला सिंह, विनोद रजवार, प्रभात कुमार, छोटू सिंह, सोनू कुमार, राहुल कुमार, विशाल कुमार, रिंकू सिंह, पिंकू चौधरी, अजीत कुमार, विनोद कुमार सहित कई रहिवासी मौजूद थे। साथ ही बिजली की व्यवस्था भी पोल तार गिरने के कारण पूरी तरह से चरमरा गई थी लगभग 24 घंटे तक बिजली नहीं रही। पोल तार को दुरुस्त करने के बाद बिजली आई। बिजली व्यवस्था की सुधार करने में स्थानीय मिस्त्री दुलार यादव, बबलू अंसारी आदि सक्रिय दिखे।
![]()













Leave a Reply