Advertisement

उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश आनंद सेन का बोकारो परिसदन में भव्य स्वागत

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश प्रशासनिक न्यायमूर्ति आनंद सेन के बोकारो आगमन पर 10 मई को जिला प्रशासन एवं न्यायिक अधिकारियों द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो परिसदन पहुंचने पर न्यायमूर्ति को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वागत करने वालों में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बोकारो अनिल कुमार मिश्रा, जिला उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना सहित कई वरीय प्रशासनिक एवं न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

न्यायमूर्ति के आगमन को लेकर परिसदन परिसर में विशेष तैयारियां की गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। परिसदन पहुंचने पर पुलिस जवानों द्वारा न्यायमूर्ति को पारंपरिक सम्मान स्वरूप गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान पूरा परिसर गरिमामय वातावरण से सराबोर रहा।

आयोजित कार्यक्रम के दौरान न्यायपालिका और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। अधिकारियों ने न्यायमूर्ति का अभिनंदन करते हुए उनके मार्गदर्शन को जिले के लिए महत्वपूर्ण बताया। स्वागत के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने न्यायिक व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।
न्यायमूर्ति के बोकारो दौरे को लेकर न्यायिक एवं प्रशासनिक महकमे में उत्साह का माहौल देखा गया।

उनके आगमन को जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए अधिकारियों ने कहा कि न्यायपालिका और प्रशासन के बेहतर समन्वय से आम जनता को त्वरित एवं प्रभावी न्याय सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है। इस अवसर पर कई न्यायिक अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हो गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *