एस.पी.सक्सेना/बोकारो। अवर प्रादेशिक नियोजनालय बोकारो (Bokaro) द्वारा स्थानीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर चास बोकारो में 26 फरवरी को एक दिवसीय भर्ती शिविर का आयोजन किया गया। भर्ती का आयोजन जिला नियोजन पदाधिकारी राम बारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
जानकारी के अनुसार आयोजित भर्ती शिविर में निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठान XZENT AQUA PVT.LTD ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। उक्त कंपनी के गजेंद्र यादव ने इस कैंप में भाग लिया एवं इससे संबंधित विभिन्न जानकारियां अभ्यर्थियों को दी। शिविर में कुल 310 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। प्रतिष्ठान ने कुल 10 अभ्यर्थियों को ऑन द स्पॉट नियुक्ति पत्र दिया गया। इसके अतिरिक्त 120 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।
भर्ती कैंप के दौरान सूरज कुमार सिंह, मुकेश कुमार लाल, ऋतुराज, सुधीर दास, संतोष कुमार, जयप्रकाश, जयदेव कुमार, चंदन कुमार दास, मुरारी पासवान, राधेश्याम पासवान एवं सुनील कुमार उपस्थित होकर भर्ती के सफल आयोजन में अहम योगदान दिया।
![]()












Leave a Reply