Advertisement

‘ट्यूबलाइट’ का ‘रेडियो’ सॉन्ग सुना आपने?

अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के टीज़र के बाद उनके फैन्स के लिए एक और अच्छी खबर है। सलमान की ‘ट्यूबलाइट’ का एक गाना ‘रेडियो’ दुबई में लॉन्च किया गया। बता दें कि कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में सलमान खान के अलावा चीनी स्टार झू झू, सोहेल खान और दिवंगत ओम पुरी भी नज़र आएंगे।

यह फिल्म 1962 में हुए चीन और भारत के बीच हुए युद्ध के बैकग्राउंड पर बनी है। इस फिल्म में एक ऐसे भारतीय व्यक्ति की प्रेम कहानी है जिसे एक चीनी लड़की से प्यार हो जाता है। रिपोर्ट की मानें तो इस गाने से कबीर ने कुछ खास दूरी तय कर ली है। डायरेक्टर इस गाने को किसी नैचरल टाउन में शूट करना चाहते थे ताकि 1960 के दशक की फील आए, लेकिन काफी सर्च करने के बाद भी उन्हें ऐसी कोई जगह नहीं मिली। इसलिए कबीर ने फैसला लिया ऐसे शहर वाला सीन वह मुंबई में ही बनाएंगे।

फिल्म सिटी में इस गाने के लिए काफी बड़ा सेट तैयार किया गया, जहां बैकग्राउंड में हजारों डांसरों को इस गाने पर सलमान के साथ डांस करने का मौका मिला। ‘ट्यूबलाइट’ इस साल ईद के मौके पर 23 जून को रिलीज़ होनेवाली है। सलमान के फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *