Advertisement

वन देवी मंदिर में नवमी पूजा धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक

कन्या पूजन व् खीर भोग का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। सारंडा वन क्षेत्र स्थित गुवा से मनोहरपुर मार्ग पर स्थित वन देवी मंदिर में माता दुर्गा का नवमी पूजा धूमधाम एवं श्रद्धा से की गई। इस अवसर पर गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव की अध्यक्षता में पूजा का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार मंदिर के पुजारी नागेंद्र पाठक ने गुवा निवासी साधु चरण सिद्धू की अगुवाई में माता दुर्गा का विधिवत पूजा किया। इस अवसर पर विधिवत कन्या पूजन किया गया। मिष्टान्न के साथ अन्य खाद्य सामग्री लोगों ने कन्या को दान किए। इसे लेकर दर्जनों कन्या की टोली में विशेष उत्साह व आकर्षण देखा गया।

इस अवसर पर पूरे श्रद्धा से जुड़े गुवा के करीब 200 श्रद्धालुओं ने एकजुट होकर माता दुर्गा का दर्शन किया एवं प्रसाद भोग खिचड़ी, पूरी, खीर व अन्य मिष्ठान को ग्रहण किया। मौके पर गुवा के दर्जनों रहिवासियों में समाजसेवी जितेंद्र शुक्ला, सुबीर शर्मा, भास्कर चंद्र दास, अरुण कुमार सिन्हा, आशुतोष शास्त्री, तूफान घोष, सत्येंद्र कुमार पांडेय व अन्य कई उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *