Advertisement

माँ सरस्वती की प्रतिमा को श्रद्धापूर्वक किया गया विसर्जित

ममता सिन्हा/तेनुघाट(बोकारो)। “साल में एक बार आती है विद्या देकर जाती है”  “सरस्वती माता विद्या दाता”  के जयघोष से गूंज उठा तेनुघाट (Tenu ghat)। जब 17 फरवरी को माता सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के लिए तेनुघाट शास्त्री क्लब (Tenu ghat Shastri club)  के सदस्यों ने जुलूस निकाला।
इस प्रतिमा विसर्जन की सबसे बड़ी खासियत यह रहती है कि पूरे आई टाइप कॉलोनी की महिलाएं मूर्ति विसर्जन के लिए निकलती हैं। रंग गुलाल लगाते हुए सभी ने नम आंखों से माता की प्रतिमा को विसर्जित किया। इससे पूर्व 16 फरवरी की सुबह मां की प्रतिमा का विधिवत पूजा पाठ किया। मौके पर प्रसाद का वितरण किया गया। उसके बाद शाम में स्थानीय बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा गीत, नृत्य, म्यूजिकल चेयर के द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं ने आनंद उठाया। इस मौके पर सुनीता सिन्हा, पूनम सिन्हा, सुजाता प्रसाद, वीणा शर्मा, शालिनी सिन्हा, ममता देवी, ज्योति देवी, सीता देवी, अमिता  सिन्हा, मिक्की वर्मा, पूनम उपाध्याय, रिचा कुमारी, आर्या अरुण, वैष्णवी सहाय, नंदनी कुमारी, रोजी कुमारी सहित अन्य रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *