Advertisement

फुसरो के कई वार्डों में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्डो मे 15 सितंबर को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से फुसरो मंडल के वार्ड क्रमांक-3, 4, 5 व 6 सहित कई अन्य वार्डों में आजादी के 75वां साल अमृत काल में अपनी माटी अपना देश भाजपा नेता प्रकाश कुमार सिंह के नेतृत्व मे चलाया गया।

इस अवसर पर भाजपा नेता सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वातंत्रता सेनानीयो और वीर विरांगनाओ का सम्मान करना है। जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान किया है। उन्होंने बताया कि घर-घर से मिट्टी संग्रह कर कलश मे इक्कठा कर शहीद स्मारक स्थित अमृत वाटिका एक भारत श्रेष्ठ भारत का भी भव्य प्रतिक होगा।

इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मधुसूदन प्रसाद सिंह, वरीय नेता मदन वर्मा व ओमशंकर सिंह, फुसरो नगर महामंत्री टुनटुन तिवारी व रमेश स्वर्णकार, बोकारो जिला कार्यसमिति सदस्य जितेंद्र सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्रीकांत सिंह यादव, एससी मोर्चा अध्यक्ष चंदन राम, नगर मंत्री पुष्पा देवी, आदि।

गुरूवारी देवी, एससी मोर्चा ज़िला मंत्री रामू तांती, एसी मोर्चा नगर महामंत्री मुलचंद खुराना, ओबीसी मोर्चा नगर मंत्री छोटू रवानी, मनोज चंद्रवंशी, कुंज बिहारी प्रसाद, अनिल गुप्ता, प्रदीप रवानी, ज्योति पातर, गोलू पांडेय, शिव कुमार राम, चंदन चौहान सहित भाजपा के सैकड़ों दर्जनों मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *