Advertisement

मुख्यमंत्री पशुधन पालन विकास योजना को लेकर बैठक

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में बोकारो जिला (Bokaro district) के लिए मुख्यमंत्री पशुधन पालन विकास योजनांतर्गत प्रक्षेत्र की योजनाएं से संबंधित बैठक 5 फरवरी को आयोजित किया गया। अध्यक्षता बोकारो जिला उप विकास आयुक्त जयकिशोर प्रसाद (Deputy development commissioner Jay kishor Prasad) ने की।
उप विकास आयुक्त कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित उक्त बैठक में बकरा विकास योजना, शुकर विकास योजना, बैंकयार्ड लेयर कुक्कुट पालन योजना, ब्रॉयलर कुक्कुट पालन योजना, बत्तख पूजा वितरण योजना पर विस्तृत चर्चा किया गया। उक्त बैठक में जिला योजना पदाधिकारी देवेश गौतम, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार मनी, गव्य तकनीकी पदाधिकारी सुरेन्द कटियार, जेएसएलपीएस के जिला परियोजना पदाधिकारी अनिता केरकेटा आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *