Advertisement

जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न पंचायत में हाई मास्ट लाइट का शिल्यानास

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के सदमा कला पंचायत के टोला बुढ़वा टांड़ स्थित बजरंग बली मंदिर चौराहे पर 9 जून को सांसद निधि से स्वीकृत हाई मास्ट लाइट का शिलान्यास किया गया।

शिलान्यास बोकारो के जिला परिषद सदस्य प्रह्लाद महतो, विधायक प्रतिनिधि राकेश सेठी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, बुंडू पंचायत की मुखिया निहारिका सुकृति, पेटरवार पंचायत के मुखिया दिनेश कुमार गुप्ता, सदमा कला पंचायत की मुखिया सावित्री देवी तथा ओरदाना पंचायत की मुखिया इंदिरा देवी ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर एवं नारियल फोड़कर किया।

उक्त हाई मास्ट लाइट गिरिडीह के सांसद के सांसद निधि से पेटरवार गुरूजवा के चौराहा, पंचायत ओरदाना में खैराजारा चैराहा, पंचायत सदमा कला में बजरंग बली मंदिर के सामने, पंचायत बुंडू में भेलवा टांड़ मंदिर चौराहा के पास, बुंडू मेलाटांड़ मंदिर के सामने, बुंडू मस्जिद चौराहा के सामने, पंचायत बुंडू हरिजन टोला चौराहा के सामने, बुंडू पंचायत मंदिर टोला के सामने स्वीकृत की गई है।

शिलान्यास के अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि हाई मास्ट लाइट के स्थापित होने से चौराहे एवं आसपास के क्षेत्र में रात्रि के समय बेहतर प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध होगी, जिससे आम जनों को सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। मौके पर पूर्व मुखिया पंकज कुमार सिन्हा, पुर्व मुखिया गुलाबचंद मांझी, प्रकाश महतो, मनोज टुडू, अभय कपूर, रितेश कुमार सिन्हा, मुकेश ओझा, चंद्र देव महतो, जय कुमार मुंडा, मनसु महतो, दिलचंद कुमार सहित जगह जगह दर्जनों की संख्या में ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *