Advertisement

लाउवा गांव होगा रोशन, बिजली पोल लगाने की प्रक्रिया शुरू

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में नोवामुंडी प्रखंड के गुवा पश्चिमी पंचायत लाउवा गांव में 12 दिसंबर को बिजली विभाग के अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण कर रहिवासियों को बिजली पोल लगाने के लिए जानकारी दी।

ज्ञात हो कि, लाउवा गांव में आजादी पूर्व से वहां के ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवस थे। जबकि इस गांव में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा ने भी भ्रमण कर गांव में बिजली पहुंचाने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया था। सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से अब लाउवा गांव भी अब रोशन होगा।

उक्त गांव में बिजली आने की सूचना से सभी ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। ग्रामीणों ने सांसद कोड़ा को इसके लिए साधुवाद दी। इस दौरान मौके पर बिजली विभाग के टीम के साथ ठेकेदार नीतीश कुमार, गांव के मुंडा दुरसू चाम्पिया, बागना चाम्पिया, डोलो बोदरा, कृष्ण बोदरा, सोंगा बोदरा, सिरका चाम्पिया, मिका चाम्पिया, बिजली विभाग के कॉन्ट्रैक्टर नितिन कुमार, लाइनमैन मनोरंजन गागराई , बासु पूर्ति सहित अन्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *