Advertisement

सुबे के शिक्षा मंत्र स्वस्थ, जल्द लौटेंगे झारखंड-मांझी

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। झारखंड प्रदेश (Jharkhand pradesh) के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Jagarnath mahato) लगभग पांच माह से फेफड़ा संक्रमित रोग से ग्रस्त थे। मंत्री का इलाज एमजीएम अस्पताल चेन्नई में ह्रदय विशेषज्ञ के द्वारा फेफड़ा का ट्रांसप्लांट किया गया था। जिसके बाद उसी अस्पताल में लंबे समय तक अपने देख रेख में रखा गया। उक्त जानकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष हीरालाल मांझी ने 8 फरवरी को जगत प्रहरी को दी।

मांझी ने बताया कि पांच महीने के बाद मंत्री महतो को चेन्नई अस्पताल के डॉक्टर द्वारा जांच करने के बाद मंत्री को पूरी तरह स्वस्थ घोषित किया गया है। यह हम सभी झारखंड वासियों के लिए खुशी की बात है। मांझी के अनुसार पुरी तरह से स्वास्थ्य पाए जाने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। एवं डॉक्टरों ने यह भी सलाह दिया कि अभी उन्हें आराम की जरूरत है। साथ हीं दूषित प्रदूषण से बचने की जरूरत है। सुबह शाम खुली हवाओं में टहलने की भी सलाह दी गई। वही सुबे के शिक्षा मंत्री ने सभी इलाजरत डॉक्टरों को आभार व्यक्त किया एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *