Advertisement

समस्तीपुर में व्हीजल कम्पनी के शो रूम का शुभारंभ

मृत्युंजय कुमार/उजियारपुर(समस्तीपुर)। समस्तीपुर शहर (Samastipur City) के आर्य समाज रोड स्थित भवन में 24 फरवरी को होमियो पैथ से सम्बन्धित व्हीजल कम्पनी के शो रूम का शुभारम्भ कम्पनी केेेे वाइस चेयरमैन डॉ सुरज पूरी (Vice chairman Doctor Suraj Puri) ने किया। नये शो रूम के शुभारम्भ के अवसर पर उन्होंने कहा कि व्हीजल कम्पनी भारत की बहुत ही पुरानी कम्पनी है। यह कम्पनी किसी परिचय का मोहताज नहीं है।
उन्होंने कहा कि यह कम्पनी वर्ष 1944 से काम कर रही हैं। यह कम्पनी आज लगभग 75 साल पूरा कर लिया है। वॉइस चेयरमैन ने कहा कि यहां व्हीजल कम्पनी के मुख्य ब्रांडेड में अल्फाअल्फा, आस्थों रेक्स, अल्फा जिनमाल्ट, फेमोकॉर्डियल , हायमुसा, कालमेघ, सारसा, एस्पासमोकोल, एलिकजर, कोर्डिएंट गोल्ड, डी टॉक्सिन, रीनल फोर्ट, डायबोनल, पावरअप आदि प्रोडक्ट उपलब्ध रहेगी।
शो रूम के प्रोप्राईटर दीपक प्रसाद गुप्ता ने कहा कि व्हीजल कम्पनी की दवा शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के किराना दुकान और जेनरल स्टोर पर भी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि व्हीज़ल कम्पनी की दवा भारत ही नहीं आने वाला समय में पूरे विश्व में मिल सकता है। शो रूम के शुभारम्भ के अवसर पर व्हीजल कम्पनी के वाईस चेयरमैन डॉ सूरज पूरी के अलावा डॉ एमपी श्रीवास्तव, डॉ अरुण कुमार, ब्रजेश ठाकुर, डॉ एफ ए खां, प्रदीप कुमार, डॉ बीएन साह, दीपक प्रसाद गुप्ता, कमल नयन, धीरज कुमार आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *