एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के पुराना बीडीओ ऑफिस के नौजवान कमेटी रजानगर की ओर से 10 मार्च को गुलसने अजमेर के प्रांगण मे इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रोजेदारों ने राज्य व देश की खशहाली, एकता और अमन-चैन की दुआ की। दावत-ऐ-इफ्तार कार्यक्रम मे सदर मोहम्मद शरीर, सेक्रटरी मोहम्मद नौशाद, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा बेरमो के अध्यक्ष रईस आलम, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता परवेज अख्तर, जेएमएम नेता भोलू खान, यंग ब्लड के केंद्रीय अघ्यक्ष मोहम्मद जावेद खान, समाजसेवी इलियास हुसैन, हाजी इमरान खान, मोहम्मद सलीम जावेद उर्फ मोती, मोहम्मद मुदस्सीर, इमरान खान, हूॅमायू खान, भूटान, हासीम आदि सैकड़ो रोजेदार शामिल थे।
![]()













Leave a Reply