विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के कोठीटांड में निर्धारित सेवा कार्यक्रम के तहत महिलाओं एवं किशोरियों का स्वास्थ्य जांच किया गया। मौके पर स्थानीय मुखिया व् अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
गोमियां प्रखंड के हद में पलिहारी गुरुडीह पंचायत के कोठीटांड सामुदायिक भवन में 24 फरवरी को फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया (Association of India) के तत्वधान में स्वास्थ जांच किया गया। आयोजित कार्यक्रम में आसपास की 50 महिलाओं एवं किशोरियों का ब्लड टेस्ट कर ब्लड ग्रुप एवं हिमोग्लोबिन की परिपक्वता बताई गई, मौके पर एचआईवी एड्स के रोकथाम के विभिन्न तरीकों को बताया गया। इस अवसर पर बताया गया कि कोरोना एक बार फिर तेजी से अपना कदम बढ़ा रही है। इसके रोकथाम व सावधानियां बरतने के कई उपाय बताए गए।
मौके पर प्रोग्राम ऑफिसर डॉ एस आर यादव ने कहा कि जिस तरह से कोरोना अभी तक गया नहीं है, ठीक उसी तरह से एचआईवी एड्स भी नहीं गया है। एचआईवी एड्स वर्ष 1980 से पूरे देश में फैलता चला जा रहा है। उन्होंने बताया कि एफ पी ए आई के द्वारा बेरमो अनुमंडल के पेटरवार, कसमार, जरीडीह, गोविंदपुर, साड़म आदि क्षेत्रों में भी इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विभिन्न इलाकों में सेफ अबॉर्शन, एफ पी मेथड, एड्स, कोरोना, एसआईटी, आरटीआई, यूटीआई आदि बीमारियों के रोकथाम के लिए रहिवासियों को जागरूक किया जाएगा। साथ हीं ब्रेस्ट कैंसर की जांच की जाएगी।
मौके पर मुख्य रूप से काउंसलर लैब टेक्नीशियन के के पांडेय, सपोर्टिंग स्टाफ संजू कुमारी, डीके राय, पंचायत की मुखिया ललिता देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply