Advertisement

सत्या संगिनी महिला मंडल द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

एस.पी.सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो प्रखंड के स्टाफ रिक्रिएशन क्लब कथारा में 18 फरवरी को सत्या संगिनी महिला मंडल (Satya sangini mahila mandal) द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा दलों द्वारा कुल 78 महिलाओं का स्वास्थ्य किया।

उक्त जानकारी देते हुए कथारा महाप्रबंधक कार्यालय के नोडल अधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि इस शिविर के आयोजन का उद्देश्य स्थानीय महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ खून जांच, सुगर जांच एवं रक्त चाप का जांच किया गया। इसी क्रम में शिविर में 78 महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया।
इस शिविर के आयोजन में कथारा क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर मेघ नारायण राम, डॉक्टर निशा टोप्पो के द्वारा अस्पताल के लगभग दर्जनभर पारा मेडिकल टीम के साथ तत्परता से सफलता पूर्वक किया गया।
सत्या संगिनी महिला मंडल कथारा की अध्यक्षा नीलम पंजाबी ने कहा कि आज के कार्यक्रम का उद्देश्य था कि क्षेत्र की महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनें। साथ हीं वे समय समय पर अपनी स्वास्थ्य का जांच करवाते रहें। मौके पर सरिता सक्सेना, स्मिता झा, डेजी कुमारी, अर्चना, तारा ठाकुर, कामिनी कुमारी, सुमित्रा राम, रिंकी सिंह, सुनीता पासवान, महिला नेत्री कांति सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थीं। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं द्वारा सत्या संगिनी महिला मंडल का मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिए सभी का आभार जताया एवं भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग के लिए आग्रह किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *