Advertisement

घरवाटांड की टीम ने धनबाद को 6 रन से हराकर किया फाइनल में प्रवेश

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित गोल्डेन जुबली मैदान में खेले जा रहे उर्मिला देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन 2 मई को गेम डिसाइडर घरवाटांड़ की टीम ने एलिट 11 धनबाद की टीम को रोमांचक मुकाबले में 6 रनो से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गेम डिसाइडर घरवाटांड़ की टीम ने इकबाल की तूफानी 23 गेंदों में 51 रन, टिंकू के 13 रन और राज के 12 रनों की बदौलत निर्धारित आठ ओवर में 90 रन बनाए। जवाबी पारी में एलिट 11 धनबाद की टीम ने रौशन के 27 रन और अक्की के 22 रनों के बाद भी 84 रन ही बना सकी और 6 रनो से मैच हार गई।

गेम डिसाइडर घरवाटांड़ की ओर से आकाश ने चार विकेट लिया। मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी इकबाल को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका राज कुमार और दीपक कुमार ने निभाई, जबकि स्कोरर की भूमिका विक्की कुमार तथा कमेंटेटर की भूमिका चिक्कू ने निभाई। इस तरह फाइनल मैच में रात 7 बजे से गोमिया टाइटंस एवं गेम डिसाइडर घरवाटांड़ के बीच मैच खेला जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *