प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नालिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (एआईएसएमजेए) के प्रदेश अध्यक्ष नरेश प्रसाद श्रीवास्तव के आदेशानुसार बोकारो जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा एवं प्रदेश कानूनी सलाहकार सुभाष कटरियार के नेतृत्व मे 2 मई बेरमो के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) मुकेश मछुवा को एक ज्ञापन सह मांग पत्र सौंपा गया।
बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ को सौंपे गये ज्ञापन में सर्व प्रथम हजारीबाग में सूबे के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के समक्ष उनके समर्थकों द्वारा पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार कर मारपीट की घटना की न्यायिक जांच कर दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, झारखंड में पत्रकार सम्मान सुरक्षा योजना लागू करने, फर्जी पत्रकार, न्यूज पोर्टल व चैनलों की जांच कर उस पर रोक लगाने, झारखंड में पत्रकारों को 25 लाख तक सपरिवार स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा देने, पत्रकारों के लिए रांची, देवघर, बोकारो, धनबाद आदि सभी जिलों के लिए नगर विकास विभाग के फंड से प्रेस क्लब का निर्माण करने, राज्यों में पत्रकारों का निबंधन हो, ताकि असली नकली का पता चल सके, बिहार, राजस्थान, हरियाणा सहित अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी पत्रकार पेंशन योजना लागू करने सहित तैरह सूत्री मांग शामिल है।
मौके पर पत्रकार बॉबी राज, संजय गिरि, रतन कुमार सिन्हा, इंद्रजीत कुमार सिंह, रमेन्द्र कुमार सिन्हा, विरेंद्र प्रसाद, शैलेश चंद्र श्रीवास्तव उर्फ ददन, अमिताभ सिन्हा, किशोर कुमार महतो, जितेंद्र प्रसाद चौहान, प्रवीन कुमार, सुभाष कुमार, पंकज पांडेय, उमेश उजागर सहित अन्य उपस्थित थे।
ममता सिन्हा-2/5/26.
![]()













Leave a Reply