ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बच्चों के सर्वाँगीण विकास में पठन-पाठन के साथ-साथ खेल-कूद एवं पाठ्य सहगामी क्रियाओं का भी अहम योगदान होता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में 2 मई को येलो डे (पीला दिवस) के रूप में मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका एवं सीसीए प्रमुख लक्ष्मी कुमारी गुप्ता, मो. असगर अली के निर्देशन में अंजू कुमारी, आशा कुमारी तथा निकिता सिन्हा ने बच्चों को आज पीले रंग के वस्त्र पहनकर आने तथा नास्ता, फल सब पीले रंग के लाने के निर्देश दिए थे। उसी अनुरूप कक्षा एलकेजी से कक्षा दूसरी तक के बच्चे पीले परिधान में सज-सँवरकर आज के इस येलो डे कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सुन्दर एवं आकर्षक बना दिए। जिससे बच्चों का पीले रंग से लगाव और जुड़ाव भी दिखा।
इस अवसर पर बच्चों के बीच प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने पीले रंग की उपयोगिता के बारे में बताते हुए कहा कि सनातन धर्म में पीले रंग का बड़ा महत्व है। इसका संबंध देव गुरु वृहस्पति से है। उन्होंने कहा कि पीला रंग जीवन में ऊर्जा, सभ्यता, संस्कार, समृद्धि एवं मंगल का सूचक है। हमारे जीवन में यह रंग बड़ा ही उपयोगी है। मौके पर विद्यालय के तमाम शिक्षक-शिक्षिका व् शिकेत्तर कर्मी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply