Advertisement

ऑपरेशन स्माइल एवं सहयोगिनी का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में साड़म पश्चिमी पंचायत सचिवालय में 10 फरवरी को ऑपरेशन स्माइल (Opration smile) एवं सहयोगिनी बोकारो द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य अतिथि गोमियां विधायक थे।
ऑपरेशन स्माइल, सहयोगिनी बोकारो एवं दिव्यांश जन सेवा ट्रस्ट के द्वारा साड़म पश्चिमी पंचायत सचिवालय सभागार में कटे होठ एवं तालु संबंधित नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो उपस्थित थे। मौके पर विधायक महतो ने कहा कि संस्था द्वारा सभी प्रकार के खर्च का वहन करना सराहनीय कार्य है। समाज सेवा के क्षेत्र में सेवा करने वाले संस्था के लिए वह हमेशा मदद को तैयार रहेंगे। शिविर में गोमिया प्रखंड क्षेत्र से दर्जनों मरीज पहुंचे और अपना निबंधन करवाया।
सहयोगिनी निदेशक गौतम सागर ने रहिवासियों को जानकारी देते हुए कहा कि इस शिविर में चिन्हित सभी मरीजों को 13 फरवरी कि सुबह पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित आइक्यू सिटी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल ले जाया जाएगा। वहां कुशल चिकित्सको की टीम के द्वारा नि:शुल्क एवं सफल तरीके से ऑपरेशन किया जाएगा।
ऑपरेशन स्माइल संस्था के शुभम मंडल ने बताया कि मरीज को दुर्गापुर आने जाने से लेकर 2 लोगों के ठहरने एवं खाने की सारी व्यवस्था का खर्च संस्था द्वारा वाहन किया जाएगा। मौके पर दिव्यांश जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, सचिव विमल केवट, कोषाध्यक्ष मनोज वर्मा, चाइल्ड लाइन के उस्मान अंसारी, शेखर, कुंदन कुमार, जन कल्याण संस्था के सचिव सूरज कुमार यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *