विजय कुमार साव/गोमियां(बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomian block) के हद में धान क्रय केंद्र से इन दिनों क्षेत्र के किसान खासे परेशान हैं। केंद्र द्वारा धान को खराब कह कर परेशान किया जा रहा है।
गोमियां प्रखंड कार्यालय के निकट धान क्रय केंद्र से किसान इन दिनों परेशान हैं। अपनी उपजाई हुई धान को दूरदराज से भाड़े की गाड़ी में लादकर धान केंद्र लाते हैं, लेकिन क्रय केंद्र पहुंचते ही धान को यह बोलकर लौटा दिया जाता है कि धान में कचरा है। साफ कर फिर से लाइए। इससे किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
इस बावत होसिर रथ टांड के किसान पिंटू प्रजापति (Farmer Pintu Parjapati) ने बताया कि हम लोग 40-40 क्विंटल धान लेकर गोमियां स्थित क्रय केंद्र लाते हैं। केंद्र के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा धान में खराबी निकालकर धान को लेने से मना कर देते हैं। इससे हम वापस लौटने को मजबूर हो जाते हैं। मजबूरी में निजी व्यापारियों के हाथों धान औने पौने दाम में बेचना पड़ता है।
इस संबंध में व्यापार मंडल गोमियां के अध्यक्ष रणबिजय सिंह ने कहा कि किसानों से हमेशा साफ-सुथरे धान लाने के लिए कहा जाता है। इसके बावजूद किसान डस्ट एवं नमी युक्त धान लेकर क्रय केंद्र आते हैं। इस कारण उन्हें केंद्र से लौटाया जा रहा है।सिंह के अनुसार केंद्र में धान रखने की व्यवस्था नहीं है। अगर किसान साफ सुथरा धान लेकर आते हैं, तो केंद्र से वापस नहीं लौटाया जाएगा।
![]()












Leave a Reply