Advertisement

शिक्षा-रोजगार यात्रा समस्तीपुर में 11 फरवरी को पहुंचेगी-आइसा,इनौस

दर्जनभर सभा के बाद बेगुसराय के लिए यात्रा रवाना होगी
एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर(बिहार)। समस्तीपुर शहर (Samastipur City) के मालगोदाम चौक स्थित भाकपा माले ज़िला कार्यालय लेनिनआश्रम में 5 फरवरी को आइसा-इनौस जिला कमिटी  (Aisa-InausDistrict committee) की संयुक्त बैठक इनौस की बैठक आयोजित किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम कुमार एवं आइसा जिलाध्यक्ष लोकेश राज की अध्यक्षता में तथा इनौस जिला सचिव आशिफ होदा एवं आइसा जिला सचिव सुनील कुमार ने संचालन किया।
बैठक में बतौर अतिथि भाकपा माले जिला सचिव उमेश कुमार तथा आइसा- इनौस जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह मौजूद रहे। बैठक में पिछले कार्यो की समीक्षा, 8-15 फरवरी तक शिक्षा रोज़गार यात्रा की तैयारी, 1मार्च को विधान सभा घेराव की तैयारी, सदस्यता अभियान की समीक्षा समेत कई अन्य मुद्दों पर विचार किया गया। बैठक में इनौस जिला कमिटी सदस्य कृष्ण कुमार, मो. अलाउद्दीन, अनिल कुमार चौधरी, नौशाद तौहीदी, अरशद कमाल बबलू, मो. कमालुद्दीन, सुधीर कुमार मिश्रा, दिनेश कुमार सिंह, आइसा जिला कमिटी सदस्य प्रीति कुमारी, मनीषा कुमारी, गंगा प्रसाद पासवान, ललित कुमार साहनी, रौशन कुमार, सौरभ चौधरी, जितेंद्र सहनी, अविषेक कुमार, सुमित कुमार, रवि रंजन समेत आइसा-इनौस के दर्जनों नेता कार्यकर्ता ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। अन्य निर्णय में 11फरवरी को शिक्षा-रोजगार यात्रा में समस्तीपुर में इनौस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह अगिआंव के विधायक मनोज मंजिल के नेतृत्व में पहुंचने पर जोरदार स्वागत करने, यात्रा समस्तीपुर जिला के पूसा, पूसा रोड के खुदीराम बोस के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए, ताजपुर, सरायरंजन प्रखंड के गंगापुर चौक, मुसरीघरारी होते हुए समस्तीपुर के मंगरदहीधाट स्थित भगतसिंह चौक से उजियारपुर से होते हुए बेगूसराय के लिए रवाना होने की बात कही गयी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *