Advertisement

जैनामोड़ फोरलेन चौक पर कार से मादक पदार्थ बरामद

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के बाद 24 अक्टूबर की रात्रि जिला के हद में जैनामोड़ फोरलेन चौक के समीप कार से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया। मादक पदार्थ बरामदगी की पुष्टि बेरमो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वशिष्ठ नारायण सिंह ने की है।

जानकारी के अनुसार एसडीपीओ सिंह, जरीडीह थाना प्रभारी, एफएसटी टीम द्वारा गुप्त सुचना के आधार पर स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक JH09AK/2592 में मादक पदार्थ तस्करी कर ले जा रहे दो व्यक्ति को कार सहित पकड़ा गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने बताया कि इस धंधे में और कौन शामिल हैं इसकी जानकारी लेते ही उनके विरूद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *