Advertisement

पुलिस ने अल्टो की डिक्की से की अवैध शराब बरामद, आरोपी फरार

प्रहरी संवाददाता/गोमिया (बोकारो)। अल्टो कार की डिक्की से पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद करने में सफलता पायी है। पुलिस को देखकर जंगल की ओर भाग निकले दो आरोपी।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला के हद में जागेश्वर बिहार थाना प्रभारी को 13 सितंबर को लगभग 11 बजे गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के तिलैया ग्राम होते रेलवे ओवरब्रिज से एक सिल्वर रंग के अल्टो मारुति सुजुकी क्रमांक-JH10S/5378 की डिक्की में दो सवार द्वारा बोरा में अवैध नकली शराब ले जाया जा रहा है।

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए ग्राम तिलैया रहिवासी अशोक महतो के चाय – पकौड़े के होटल के समीप थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही उक्त सिल्वर रंग के अल्टो मारुति कार के ड्राईवर सीट एवं बगल में बैठे सवार पुलिस की गाड़ी को देखकर दोनों गाड़ी से उतरकर जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस द्वारा जब गाड़ी को चेक किया गया तो गाड़ी के डिक्की से अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। भागे दोनों कार सवार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।

पुलिस द्वारा बरामद सामग्री में उक्त अल्टो कार सहित प्लास्टिक के बोरा में 30 (तीस) पीस 750 मिली लीटर का युके नंबर वन डीलक्स व्हिस्की लिखा प्लास्टिक का बोतल में विदेशी शराब शामिल है। छापामारी दल में जगेश्वर विहार थाना प्रभारी प्रकाश यादव, पुलिस अवर निरीक्षक सुरेश पाहन, सहायक अवर निरीक्षक राकेश बन्डो, सअनि परवेज अशरफ, जैप बल के जवान सुधीर रविदास, संजय शिवचरण हेम्ब्रम शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *