Advertisement

सभी शक्ति केंद्रों को सौंपे गये गुरु रविदास की पावन जन्मस्थली से लाई गई मिट्टी कलश

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में भारतीय जनता पार्टी पेटरवार मंडल कार्यालय परिसर में संत शिरोमणि गुरु रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत एक गरिमामय कार्यक्रम 13 सितंबर को आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में संत शिरोमणि गुरु रविदासजी महाराज की पावन जन्मस्थली उत्तर प्रदेश के वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलश को पेटरवार मंडल के सभी शक्ति केंद्रों के पदाधिकारियों को सौंपा गया। कार्यक्रम में मंडल प्रभारी राजेश पांडेय एवं पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष प्रह्लाद महतो की उपस्थिति में शक्ति केंद्रों के पदाधिकारियों को पावन मिट्टी के कलश प्रदान किए गए। इन कलशों को पेटरवार मंडल के विभिन्न गांवों एवं प्रमुख मंदिरों में श्रद्धापूर्वक स्थापित कर पूजित किया जाएगा।

इस अवसर पर भाजपा पेटरवार मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर शर्मा ने बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदासजी महाराज की पावन जन्मस्थली से लाई गई मिट्टी के कलश को श्रद्धा, भक्ति एवं सामाजिक समरसता के संदेश के साथ सभी शक्ति केंद्रों तक पहुंचाया गया है। कहा कि अभियान का उद्देश्य गुरु रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है।

मंडल प्रभारी राजेश पांडेय ने कहा कि प्रत्येक जिला एवं मंडल में पावन कलश का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। इन कलशों के माध्यम से संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे एवं मानवता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था का सम्मान करना ही नहीं, बल्कि संत रविदास के समान अधिकार, सेवा, सामाजिक समरसता एवं मानव कल्याण के संदेश को घर-घर तक पहुंचाना भी है।

उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से समाज में भाईचारा, समानता एवं एकता को मजबूत करने का आह्वान किया गया। मौके पर पंकज कुमार सिन्हा, मुकेश ओझा, अमर ज्योति बनर्जी, लालमोहन नायक, शालिग्राम प्रसाद , बेनीलाल महतो, महेश तुरी, मुकेश महतो, उगन ठाकुर अशोक पांडेय, राजेश नायक, पिंटू महतो, मनोहर तिवारी, सुमित्रा देवी सहित काफी संख्या में मंडल प्रभारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *