Advertisement

जिला लोक समिति के तत्वावधान में नशा मुक्ति सम्मेलन का आयोजन

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) लोक समिति के तत्वावधान में 20 फरवरी को प्रजापती भवन जैनामोड़ में नसा मुक्ति आंदोलन हेतु सम्मेलन का आयोजन का किया गया। सम्मलेन में जिला के कई समाज सेवी और लोक समिति के पदाधिकारी और महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक समिति के अध्यक्ष गिरिजा सतीश (Director Girija Satish) ने सम्मलेन को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड राज्य में शराब बंदी कानून की सख्त जरूरत है। जिस तरह हमारे पड़ोसी राज्य बिहार में पूर्ण शराब बंदी की गई। इस कानून के आने के बाद लोगों ने आरोप लगाते हुये कहा कि बिहार मे राजस्व की काफी हानि हुई, मगर सबकी आशंका गलत साबित हुई। यहां गरीब परिवार शराब की वजह से बर्बाद हो रहे हैं। नौजवान शराब पीकर अपनी शारीरिक और आर्थिक क्षति कर रहे है। इसकी वजह से कितने लोगों की जान जा चुकी है। राज्य की सामाजिक, आर्थिक और संस्कृति का काफी नुकसान हो रहा है। नौजवान मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर हो रहे है। ऐसी स्थिति मे राज्य का विकास कैसे होगा सोचने वाली है।
बोकारो लोक समिति के अध्यक्ष शंकर राणा ने बड़े ही गर्म जोशी से अपनी बात रखते हुये कहा कि लोक समिति पूरे झारखंड राज्य में शराब बंदी अभियान चला रही है। यह अभियान कानून बनाने तक चलता रहेगा। बोकारो जिला लोक समिति के महामंत्री श्याम कुँवर भारती ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नशा जीवन, परिवार, समाज और राष्ट्र का नाश करता है। चाहे वो शराब का नसा हो, गाँजा, भांग, तंबाकू, गुटका, अफीम, चरस ही क्यो न हो।
इससे पूर्व लोक समिति के बैनर तले झारखंड स्तरीय शराब बंदी रैली निकाली गयी थी। रैली हजारीबाग जिला होते हुये सभी जिलो में भ्रमण करती हुई रांची में मुख्यमंत्री झारखंड सरकार को ज्ञापन देकर रुकी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *