Advertisement

जिला कृषि पदाधिकारी ने कृषि मंत्री एवं विधायक का किया स्वागत

फिरोज आलम/जैनामोड़(बोकारो)। रांची से बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में बेरमो प्रखंड के जरिडीह बाजार कृषि मेला में जाने के क्रम में बीते 7 फरवरी को जैनामोड़ फोरलेन चौक पर बोकारो जिला कृषि पदाधिकारी राजीव मिश्रा (Rajeev mishra)ने झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख एवं गोमियां विधायक डॉ. लंबोदर महतो को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
इस मौके पर विधायक महतो ने कहा कि झारखंड प्रदेश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा था। जिससे विकास की गति कम हुई थी। अब कोरोना महामारी खत्म होने के कगार पर है। अब विकास की गति तेजी से आगे बढ़ेगी। एवं किसानों के लिए उचित मूल्य पर बीज खाद मिलेगी। जिला कृषि पदाधिकारी राजीव मिश्रा ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा किसानों के लिए खाद्य, बीज सामग्री मिलेंगे। वह किसानों तक समय से पहुंचाई जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *