Advertisement

उपायुक्त ने राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य से की मुलाकात

एस.पी.सक्सेना/देवघर(झारखंड)। देवघर उपायुक्त मंजुनाथ भजंत्री (Deoghar Deputy Commissioner Manjunath Bhajantri) ने 8 फरवरी को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य (भारत सरकार) चंद्रमुखी देवी से देवघर परिसदन में औपचारिक मुकालात की। इस दौरान उपायुक्त ने जिले में महिला सुरक्षा के विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए बाल विवाह, देवघर जिले में घटते लिगांनुपात पर जिला प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों व व्यवस्थाओं से अवगत कराया।
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक व मानसिक तौर पर सशक्त एवं उनका मार्गदर्शन व सहयोग करने के उद्देश्य से नवनिर्मित सखी वन स्टाॅप सेन्टर की जानकारी से राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी को अवगत कराया। साथ ही कहा कि इसके तहत महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं के अलावा हिंसा से पीड़ित महिलाओं को कानूनी सहायता, पुलिस सहायता, अस्थाई आश्रय, भोजन-पानी आदि नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जायेगी। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने संतोष व्यक्त करते हुए इसे जल्द से जल्द शुरू करने की बात कही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *