Advertisement

प्रथम सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के दर्जनों शिवालयों में भगवान भोले शंकर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख शांति की कामना की।

जानकारी के अनुसार सावन मास की प्रथम सोमवारी पर 3 अगस्त को पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली सहित समीपस्थ क्षेत्रों की शिव मन्दिरो में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी रही।

अंगवाली के मंडपवारी चौक स्थित 162 वर्ष पौराणिक शिवालय में पुजारी राजेश चटर्जी, संतोष चटर्जी, प्रफुल्य चटर्जी, अंगवाली दक्षिणी पंचायत स्थित महादेव पत्थर धाम में रामपद बाबा, बेहरागोड़ा के शिवालय में शिवकुमार चटर्जी, पिछरी दक्षिणी पंचायत के छपरडीह स्थित अर्धांगेश्वरनाथ शिव मन्दिर में आचार्य गौरबाबा, चलकरी दक्षिणी पंचायत के झुंझको में पुजारी दिग्विजय उर्फ दीगु बाबा, चलकरी उत्तरी स्थित शिवालय में पूजारी विक्की बनर्जी आदि श्रद्धालुओं को जलाभिषेक एवं बेलपत्र अर्पण कराने में सक्रिय रहे। साथ ही पेटरवार प्रखंड के पेटरवार, बुंडू, खेतको एवं अन्य पंचायतों के शिव मंदिरों में प्रथम सोमवारी पर श्रद्धालुओं की दमदार भीड़ रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *