प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली उत्तरी पंचायत स्थित दो सरकारी स्कूलों से अपराधियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।
जानकारी के अनुसार अंगवाली स्थित राजकीय मध्य विद्यालय एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या में अपराधी दरवाजे का ताला तोड़कर कई कीमती सामान चुराने में कामयाब रहे। चोरी की घटना बीते 10 जनवरी की देर रात्रि की बताई जा रही है।
बताते हैं कि 11 जनवरी को रविवारीय छुट्टी के दिन इसकी जानकारी तब मिली जब स्कूल के एक शिक्षक ने जब प्रातः आठ बजे कमरा निर्माण के लिए संवेदक द्वारा गिट्टी लदा ट्रैक्टर के प्रवेश के लिए मुख्य दरवाजे को खोला था। इस दौरान उन्होंने कार्यालय का ताला टूटे हुए हालत में नीचे फेंका पाया।फिर कंप्यूटर कक्ष की ओर गया तो दरवाजे में लगा तीनो ताला टूटा था। इस क्रम में कमरे से कंप्यूटर के छह बैटरी में से दो गायब पाया गया।
इसी तरह उक्त संकुल अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या, जो यहां से महज एक किलोमीटर की दूरी में है, वहां का भी ताला तोड़कर कमरे से दो सीलिंग पंखा, बड़ा डेग, मध्यान भोजन के लिए बचा राशन आदि भी चुरा लिये गए। पेटरवार थाने को इसकी सूचना दे दी गई है। घटना की सूचना के बाद पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार द्वारा शिक्षकों की उपस्थिति में चोरी गये सामग्री का जायजा लिया गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने विभाग द्वारा यहां रात्रि प्रहरी रखने की मांग की गयी है।
![]()













Leave a Reply